Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250123-WA0062
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2025। बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे है एवं क्षेत्रवासी इसका शिकार बन कर अपनी जिंदगियां गंवा रहे है। गुरूवार शाम करीब 8 बजे क्षेत्र के गांव सातलेरां में नेशनल हाईवे पर टूटे हुए 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सातलेरां में बने हुए विद्युत निगम के जीएसएस के पास गुरूवार शाम को एक जीप एवं बोलेरो गाड़ी में आमने सामने की टक्कर हो गई। हालांकी वाहनों की टक्कर में कोई चोटिल नहीं हुआ लेकिन टक्कर के बाद जीप से उतर कर जा रहे जीप सवार का पैर वहां पहले से टूटे पड़े 11 हजार वोल्ट के तार पर आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर आस पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचें एवं मृतक के शव को लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचें है। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचें है एवं विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे है। ग्रामीणों में भी रोष बढ़ रहा है एवं शुक्रवार सुबह विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया पहुंचें चिकित्सालय।