Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-11-02 at 12.12.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2025। गत 27 अक्टूबर 2025 को बिग्गा बास निवासी एक 18 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। युवती की तलाश में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंचे व नारेबाजी करते हुए हंगामा किया है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी थाने पहुंची है व युवती की तलाश की मांग कर रही है। यहां बिहाणी परिवार सहित माहेश्वरी समाज व अन्य अनेक लोग एकत्र हुए और महक पुत्री आकाश बिहाणी के सात दिन से लापता होने के मामले में पुलिस पर जांच नहीं करने का आरोप लगा रहें है। लोग आक्रोश जताते हुए युवती की तलाश की त्वरित कार्रवाई करने की मांग कर रहें है। परिजनों को युवती को सरल स्वभाव की बताते हुए उसके साथ कोई ऑनलाइन स्कैम होने का अंदेशा जता रहें है। यहां नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, संजय करनाणी, शांतिदेवी लखोटिया, भारती डागा, मीनाक्षी डागा, सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी सहित पुलिस टीम व थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। स्वामी अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए समझाईश कर रहें है।