Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-02-08 at 20.34.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2026। घात लगाकर बैठे पति पत्नी ने दो बेटियों के साथ एक महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर देने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
कालूबास में धोलिया रोड पर रहने वाली सुशीला पत्नी आजाद सिंह निवासी गुहाणा हरियाणा ने रामेश्वर पुत्र मधाराम, उसकी पत्नी व दो बेटियों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम 7.30 बजे वह पड़ौसी के घर जाने के लिए घर से निकली और पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। रामेश्वर ने उसकी लज्जा भंग करते हुए कुल्हाड़ी से उसकी नाक पर वार किया, जिससे नाक कट कर खून बहने लगा, उसकी पत्नी व बेटियों ने उसे लाठियों से पीटा। उसके शोर मचाने पर उसके पति व बेटा सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी गई है।