Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। पूरे जिले में श्रीडूंगरगढ़ ने अपनी पहचान रक्तदाता उपखंड के तौर पर कायम की है। गत वर्षों में पीबीएम की टीम ने सर्वाधिक रक्त संग्रहण इसी उपखंड क्षेत्र से किया है। यहां गांवों तक रक्तदान करने की जागरूकता व किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने में सहयोगी बनने का भाव का प्रचार प्रसार हुआ है। अंचल के गांव ऊपनी में रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 79वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। युवा विकास समिति व ग्रामीणों के सामूहिक प्रसास से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊपनी में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रक्तदान होगा। रक्त संग्रहण पीबीएम की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया जाएगा। समिति के युवाओं में आयोजन को लेकर जोश है। युवा रक्तदान के लाभ बताते हुए आस पास के गांवो में भी ग्रामीणों से रक्तदान करने की अपील करते हुए संपर्क कर रहें है। युवा टीम ने बाना, रीडी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, बापेऊ, लिखमीसर दिखनादा, लिखमीसर उत्तरादा, सांवतसर, दुसारना, राजेडू सहित अनेक गांवों तक पहुंच कर सार्वजनिक स्थानों पर रक्तदान के पोस्टर व बैनर लगाए। टीम ने इन गांवो में ग्रामीणों से किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए रक्तदान करने की अपील भी की। युवाओं ने ग्रामीणों को रक्तदान के लाभ व स्वयं के शरीर को होने वाले फायदे भी बताए। वहीं शिविर आयोजन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया है।