Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। भक्ति व शक्ति की प्ररेणा देने वाले नवरात्र पर्व पर नौ दिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन आज से नेहरू पार्क में प्रारंभ हो रहा है। कथा के आयोजन में भव्य पांडाल सजाया गया है व संगीतमय कथा आज दोपहर 12.15 बजे से प्रारंभ होगा जो शाम 4.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कथा के आयोजन गिरधारीलाल मुकेश कुमार पुरोहित कालूबास ने बताया कि ऋषिकेश के शिवेन्द्र स्वरूप महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा के दौरान 9 दिनों में अनेक मनमोहक झांकिया भी सजाई जाएगी। कथा के लिए मंगल कलश यात्रा आज पाराशर मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली व मुख्य मार्गों से होते हुए नेहरू पार्क पहुंची है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व अनेक महिलाओं ने भाग लिया है। कथा आयोजक परिवार ने अपने सभी रिश्तेदारों के साथ यात्रा में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा आयोजन के लिए अनेक रोशनियों के साथ भव्य पांडाल सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुरोहित परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।