Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2024। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का समारोह मनाने का उत्साह क्षेत्र भर में नजर आने लगा है। उपसरपंच भागूनाथ सिद्ध की अगुवाई में गिरधारीलाल नाई, महेंद्र सिद्ध, कालूराम ज्याणी, रामरतन स्वामी, अनुराग सारस्वत, कैलाश गोदारा के दल ने गांव में घर घर जाकर पवित्र अक्षतों का वितरण किया। दल सदस्यों ने  22 जनवरी को हर घर में रामज्योत जलाने, दीपक करने व कुछ मीठा बनाने का आग्रह भी किया। भागूनाथ सिद्ध ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन गांव सेरूणा के हनुमानजी मंदिर में सामूहिक हवन पूजन का आयोजन होगा। गांव में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात्रि को सभी घरों पर दीप जलाकर दीपावली की तरह रामोत्सव मनाया जाएगा।