Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम गौरव पथ रोड पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन होगा। समारोह में हास्य कवि केसरदेव मारवाड़ी व हरीश हिन्दुस्तानी, कॉमेडियन राजवीर और गौतम पारीक (गोटी) की हंसी ठिठोली के साथ मिस मुमल पारूल विजय और गरिमा विजय की प्रस्तुतियां होगी। समारोह का मुख्य आकर्षण शिव शक्ति संकीर्तन मंण्डल दिल्ली कि ओर से अघोरी नृत्य और शिव तांडव की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं क्षेत्र की बेटी भवई नृत्यगांना राधा हिन्दुस्तानी द्वारा भवई नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। ट्रंपपेट प्लेयर अमीर भियांणी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। समिति के संतोष बोहरा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के 143 वें स्थापना दिवस पर समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति संरक्षक विजयराज सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी संजय शर्मा, दीनदयाल माली, ओमप्रकाश गांधी, रामप्रताप सारस्वत, रणजीत पारीक, विमल भाटी, मनोज डागा, गोविन्द सारस्वत, मूलचंद स्वामी, राकेश चुरा, दीपक पांडिया, परमेश्वर सुथार सहित कार्यकर्ताओं को दी गई है।