Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240508-WA0098
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2024। बुधवार शाम करीब 6 बजे कस्बे के घूमचक्कर पैदल चल रही एक युवती ट्रक की चपेट में आ गई एवं ट्रक के टायर के नीचे आने से युवती को गंभीर चोटें आई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घूमचक्कर पर होटल मालजी के पास गोलाई पर एक युवती पैदल सड़क पार कर रही थी तभी वहां से गुजर रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के टायर के नीचे फंसी युवती को मौके पर जेसीबी बुला कर ट्रक को ऊंचा कर निकाला गया। वहां मौजूद टैक्सी यूनीयन के श्याम गुंसाई, संतोष नाई, नाजीम, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जोशी आदि ने युवती को टैक्सी में डालकर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे बीकानेर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की बीकानेर में दौराने इलाज मृत्यू हो गई।