Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-31 at 20.04.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2025। कस्बे के कालूबास में स्थित राजकीय किस्तुरी देवी राठी पशु चिकित्सालय का 12वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राठी परिवार के सहयोग से पशुओं के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे चिकित्सालय परिसर में चिकित्सालय के दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा। डॉ दीनू खान ने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पशुओं की सघन चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन होगा। शिविर में रेबीज, मुंहपका व खुरपका के टीके लगाएं जाएंगे। वहीं प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों द्वारा गाय व भैंस की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) भी किए जा सकेंगे। डॉ खान ने बताया कि पशु चिकित्सालय के दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। क्षेत्र के सभी पशुपालकों तक ये सूचना जरूर पहुंचाए जिससे पशुपालक शिविर का लाभ ले सकें और अपने पशुओं की जांच व ईलाज करवा सकें।