Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-11 at 19.32.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट, मोमासर-जयपुर की ओर से रविवार, 12 जुलाई को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। तेरापंथ भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर में बीकानेर की अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष सुथार एवं डॉ. रेखा दाधीच अपनी सेवाएं देंगी। शिविर के दौरान पीसीओडी, एनीमिया (खून की कमी), मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, गर्भाशय संबंधी रोग, श्वेत प्रदर (सफेद पानी की शिकायत), निःसंतानता तथा महिला स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचने के लिए अक्सर शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह मिल सके। ट्रस्ट ने क्षेत्र की महिलाओं एवं उनके परिजनों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। मोमासर व आस पास के गांवो से महिला मरीज शिविर की अधिक जानकारी के लिए  9413389889 नबंरो पर संपर्क कर सकती है।