Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-21 at 20.56.13
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव कोटासर में सोमवार को भोमियाजी दादोसा महाराज का वार्षिक मेला श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भरा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और दिनभर मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहा। मंदिर पुजारी हरिदास स्वामी ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करवाई। भोमियाजी दादोसा महाराज के वंशज अमर सिंह पड़िहार ने दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित की। मेला कमेटी के प्रबंधक अगर सिंह पड़िहार ने बताया कि दुलचासर के गाजण माता मंदिर तथा राजपूताना कोटड़ी से ‘दादोसा रो लाडलो’ पैदल संघ अखंड ज्योति के साथ ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते कोटासर पहुंचा। संघ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे। पैदल संघ के मंदिर पहुंचते ही भोमिया जी दादोसा सेवा समिति एवं ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मेले के अवसर पर चैनरूप छाजेड़ परिवार के निर्मल, अशोक, मनोज, ऋषभ, अनमोल व नमन छाजेड़ तथा हेमराज छाजेड़ श्रीडूंगरगढ़ हाल दिल्ली के सामूहिक सौजन्य से सवामणी व भंडारे का आयोजन किया गया। दादोसा सेवा समिति सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं व ग्रामीणों का आभार जताया।