Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2026। कीटनाशक के जहर के प्रभाव से किसान परिवारों के सदस्यों की मौत के मामले दिनोंदिन बढ़ रहें है। कीटनाशक की चपेट में आने से क्षेत्र में एक ओर किसान की मौत हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी मालाराम पुत्र रेंवतराम प्रजापत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई 41 वर्षीय भंवरलाल प्रजापत 7 मई को खेत में मूंगफली बिजने के लिए गोटा पर कीटनाशक लगा रहा था। जिससे कीटनाशक के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ईलाज के दौरान भंवरलाल ने बुधवार रात को दम तोड़ दिया। गुरूवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली व मामले की जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव करेंगे।