Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। क्षेत्रवासी सावधान हो और ये खबर हर क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाए जिससे वे किसी अनचाही वारदात का शिकार होने से बच सकें। बता देवें गत दिनों से शहर से लगते क्षेत्र घुमचक्कर से कृषि मंडी तक सीओ कार्यालय से चंद कदमों पर ही सीधे साधे किसान व ग्रामीण नकबजनों के आसान शिकार बन रहें है। यहां आए दिन छीना झपटी की वारदातें हो रही है। गत दिनों एक बड़ी लूट की घटना एक किसान के साथ हुई व छोटी वारदातों मे तो सरल ग्रामीण थाने के चक्करों से बचने के लिए शिकायत ही नहीं करते है। आज सुबह करीब 11.30 बजे दो बाइक सवारों ने बिजली विभाग से निकले बिग्गाबास रामसरा के किसान भींयाराम पुत्र गणेशाराम जाट से रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछा। युवकों ने किसान से कहा आप कहां जा रहे हो तो किसान ने जवाब दिया वह कृषि मंडी जा रहा है। बाइक सवार ने लिफ्ट की पेशकश की और किसान को दूध डेयरी के आगे धक्का देकर पटक दिया व उससे छीना झपटी कर जेब से करीब 13 हजार रूपए छीन कर मोटरसाइकिल पर भाग गए। भींयाराम ने बताया कि ऊपर की जेब में करीब 13 हजार रूपए थे जिन्हें दोनों युवक लूट ले गए। किसान कृषि मंडी के आगे तक गया और यहां किसी युवक से पुलिस को सूचना दिलवाई। पुलिस दल मौके पर पहुंच कर ग्रामीण को लेकर थाने आ गई। एसआई बलवीरसिंह ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए परिवादी दी है।
आए दिन हो रही है वारदातें, लिफ्ट लेना पड़ रहा भारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में कृषि मंडी व बिजली विभाग बीदासर रोड पर स्थित है। बड़ी संख्या में किसान बिल भरवाने तथा कृषि मंडी में पेंमेट लेने या देने के लिए रूपए लेकर आते है। इस मार्ग पर इन दिनों ये एक ही तरह की करीब चौथी वारदात है। ऐसे में ग्रामीणों को लिफ्ट लेना भारी पड़ रहा है। घुमचक्कर से बिजली विभाग या कृषि मंडी छोड़ देने की बात कहकर शातिर बदमाश सीधे साधे ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहें है। ऐसे में ग्रामीण जागरूक होवें व किसी अनजान को दूर से रास्ता बतावें। बढ़ती वारदातों से बचने के लिए एसआई बलवीर ने कहा कि नागरिकों की जागरूकता ही बचाव है। वे किसी अनजान से लिफ्ट लेने से बचें व स्वयं के गतंव्य की जानकारी भी ना देवें।