Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-06-04 at 20.51.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को बिग्गाबास रामसरा में हुई आगजनी के बाद एक और आग लगने की घटना ने एक किसान परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जलाकर राख कर दिया। सातलेरा निवासी देवीलाल तावणियां गांव सालासर की रोही में स्थित खेत में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। आज सुबह वह बीज उपचार की दवा लेने श्रीडूंगरगढ़ आ गया और दोपहर करीब तीन बजे अचानक उसकी ढाणी में आग लग गई। आग में गोटा बीज, बिस्तर, कपड़े, अनाज सहित 17-18 फव्वारा सेट जलकर राख हो गए। केबल भी आग की चपेट में आकर फाल्ट हो गई जिससे पानी मिलने में हुई देरी के कारण आग ने सभी सामान स्वाहा कर दिया। पड़ौसी खेत से पानी लेकर पड़ौसी किसानों ने ढाणी में महिला किसान की मदद कर आग बुझाई। किसानों ने प्रशासन को सूचना देते हुए पीड़ित के नुकसान को देखते हुए उसकी मदद करने की मांग की है।