Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2021। दशहरा मैदान पर आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में आज लॉयंस क्लब ग्रेटर श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यों ने गणेश पूजन किया। क्लब के अध्यक्ष सी.ए. रवि शर्मा ने कहा कि लंबे समय बाद शहर में कोई मेला आयोजित हुआ है जिससे कस्बे में ही नहीं आस पास के गांवो में भी उत्साह का संचार हो रहा है। शर्मा ने कहा कि कोरोना से बोझिल माहौल में रंग व उमंग भरने का कार्य ये मेला कर रहा है। क्लब के महेश राजोतिया ने कहा कि मेलों का आयोजन जीवन में ताजगी लेकर आता है। क्लब के रमेश सोनी ने कहा कि गली गली मेले की ही चर्चा हो रही है व बड़ी संख्या में परिवार के परिवार मनोरंजन के लिए मेले में आ रहें है। इस दौरान अनिल धायल व अशोक झाबक उपस्थित रहें व मेले की सराहना की। क्लब के सभी सदस्यों का मेला आयोजक सुनील शर्मा ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया व अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मेला के मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सभी का आभार जताया।

आज दिनभर मेले में रही जबरदस्त रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस वर्ष के अंतिम रविवार को आज कस्बे के बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा और दिनभर मेले में जबरदस्त रौनक रही। नागरिक परिवार सहित मेला घूमने आए व सुबह से झूले शुरू हो गए। मेला मैनेजर मनमोहन शर्मा ने बताया कि मेले में झूलों का खासा क्रेज है। शर्मा ने कहा कि खाने पीने के लिए फ़ास्ट फूड सहित चाट की सभी वैरायटी है। मेले में घरेलू उपयोग के सैंकड़ो सामान मिल रहें है व गर्म कपड़े की भी भरमार है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयंस क्लब ग्रेटर श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष सहित सदस्यों ने आज मेले में गणेश पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिनभर मेले में खासी रौनक रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर शाम बरसात के बाद भी मेला स्थल पर चहल पहल रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयंस क्लब ग्रेटर के सदस्यों ने मेले के आयोजन की सराहना की।