Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। गांव तोलियासर में खेत पर कब्जे के विवाद में गुरूवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया वहीं बीती रात दूसरे पक्ष ने भी एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। तोलियासर निवासी 30 वर्षीय मुरलीधर पुत्र सीताराम राजपुरोहित ने इसी गांव की रहने वाली सुशीला व उसके पति शैतानसिंह सुनार, उसके बेटे नवीन, मुकेश और भूराराम, रेंवतराम सहित उनके परिवार के पेमाराम व उसका बेटा भैरूं, मोहनराम, मालाराम, रामूराम पुत्र भुराराम, मदन, दिनेश पुत्र मालाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के नाम से संयुक्त खातेदारी खेत तोलियासर की रोही में है। जो वर्तमान में उसके परिवार के कब्जे में है और इनका काश्तकार तेजाराम जाट खेती कर रहा है। परिवादी के खेत के दक्षिण की ओर का खेत इसी गांव की सुशीला पत्नी शैतानसिंह सुनार का है। उसने बताया कि दोनों पति पत्नी की नियत शुरू से ही परिवादी के खेत पर जबरन कब्जा करने की रही है। पूर्व में भी आरोपी के ऐसे प्रयास के बाद परिवादी के पिता सीताराम ने उपखंड मजिस्ट्रेड के समक्ष 19 जून 2024 को परिवाद देकर इनके खिलाफ स्टे ले लिया। इसी रंजिश में 23 जुलाई की रात आरोपी एकराय होकर उसके खेत में घुसे और खेत में खड़ी फसल को ट्रेक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। परिवादी ने जब इस बात का ओलमा दिया तो आरोपी गाली गलौच करते हुए मरने मारने पर उतारू हो गए। 24 जुलाई को इस संबंध में थानाधिकारी को परिवाद भी दी, जब आरोपी को परिवाद देने का पता चला तो उसने झूठा मुकदमा करवाने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि 25 जुलाई सुबह करीब 7.30 बजे उसका भाई रामनिवास व बाबोसा का बेटा थानसिंह खेत में थे। तभी अचानक आरोपी हाथ में लाठी, चौसंगी, कुल्हाड़ी लेकर आए और हमला कर दिया। आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी व खेत में बनी छान तोड़ डाली। परिवादी घर की ओर भागने लगे तो आरोपी ने उनके पीछे ट्रेक्टर दौड़ाया। जब वे गांव में स्थित अपने घर पहुंचे तो उसके पिता ने बताया कि थोड़ी देर पहले शैतानसिंह की बेटी माया ने गाली गलौच करते हुए हमारे घर पर पत्थर फैंके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दी है। विदित रहें इस संबंध में सुशीला पत्नी शैतानसिंह ने भी गुरूवार को मामला दर्ज करवाया था।