Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2024। बीकानेर के तिलकनगर में स्थित जाट छात्रावास में क्षेत्र के गांव कुंतासर निवासी पुरखाराम सहू ने लाखों की सहयोग राशि सौंपी है। पुरखाराम सहू ने अपनी माता तीजादेवी व पिता सांवताराम सहू पुत्र दिवंगत डावाराम सहू के नाम से छात्रों की शिक्षा के लिए योगदान देते हुए सहयोग दिया है। मंगलवार को छात्रावास में आयोजित बैठक में तीन लाख एक हजार का चैक परिवार द्वारा समिति को सौंपा गया। इस दौरान छात्रावास समिति के अधीक्षक भीखाराम सांगवा सहित समिति के हजारीराम ज्याणी, रामचंद्र सहू, शिवलाल गोदारा, इमीचंद, सुखराम बाना, लक्ष्मण गोदारा, भोजराज गाट, मनोहर सियाग सहित सहू परिवार के मालाराम, किसनाराम, कानाराम, रावताराम, मेघाराम, मोहनराम, आसाराम, आदुराम, सुरजाराम व समाज के अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें। समिति सदस्यों ने सहू परिवार का आभार जताया।