Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-27 at 21.32.22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। क्षेत्र में गौसम्मान के लिए सोमवार को गौभक्तों ने रैली निकाल कर ज्ञापन दिए। वहीं श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के पीछे पार्वती कॉलोनी में श्रीद्वारकाधीश बाबा रामदेव गौसेवा समिति द्वारा क्षेत्र के पहले गौ चिकित्सालय ट्रोमा सेंटर का शिलान्यास किया गया है। हनुमान धोरा मंदिर पुजारी श्रीभगवान सिखवाल ने विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया व मुख्य अतिथि भंवरलाल जाखड़ ने गौ ट्रोमा सेंटर की नींव रखी। मुख्य अतिथि ने दानदाताओं से इस सेवा कार्य सहयोगी बनने का आग्रह भी किया। जाखड़ ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता तभी बन सकेगी जब आमजन गौसेवा से जुड़कर अपना योगदान देगा। उन्होंने कहा कि ये कार्य समाज के सहयोग से ही होगा।
समिति अध्यक्ष कमलेश पारीक ने बताया कि सड़क हादसों में घायल होने वाले गौवंश व बीमारियों से जूझ रहें बछड़ों की सेवा के लिए अब अलग व विशिष्ट गौ चिकित्सालय का निर्माण होगा। समिति कोषाध्यक्ष लालचंद जाखड़ और रवि बारूपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा के क्षेत्र में इस अद्भूत पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है। इस ट्रोमा सेंटर में गौवंश को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। गौवंश के जीवन की रक्षार्थ प्रयास किए जाएंगे।
अध्यक्ष पारीक ने कहा कि समिति के सदस्य साधारण परिवारों से है परंतु उनका सेवा भाव उच्च है। शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में रवि शर्मा ने 31 सौ रूपए व सांवरमल मोट, सुनील मोट, हंसराज व कैलाश महिया ने 11-11 सौ रूपए, व सोनू राठौड़ ने 551 का सहयोग दिया। शिलान्यास कार्यक्रम में दिलीपसिंह रूपावत, सुरेश कुमार घोटिया, रामकिशन गावड़िया, गौरव टाडा, प्रकाश गांधी, शंकरलाल सायच, शिव राजपुरोहित, अभिषेक सांखला, संदीप सोनी, मुकेश भादू, संजय, त्रिलोक घोटिया, बिल्लो सायर, सुनील सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।