Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव दुलचासर में पड़ौसी ने रंजिश के चलते अपने पड़ौसी के ही घर में घुस कर मारपीट की। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल व मामले के जांचकर्ता पूरणदास ने बताया कि दुलचासर निवासी देवाराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए अपने पड़ौसी ओमप्रकाश, सहीराम, गोपालराम पर आरोप लगाया है कि तीनों भाईयों ने एकराय होकर 14 फरवरी की शाम जबरन उसके घर में घुसे व थाप मुक्कों से मारपीट की। देवाराम ने बताया कि आरोपी उससे रंजिश रखते है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।