Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2025। शुक्रवार शाम कस्बे के घूमचक्कर पर हुई चाकुबाजी एवं गर्म तेल उड़ेलने की घटना में एक पक्ष द्वारा मामला दर्ज करवा दिया गया है एवं दूसरे पक्ष भी अपनी परिवाद दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाखनसर निवासी सत्यनारायण सिद्ध ने लिखित रिपोर्ट देकर राजू कुंजड़ा, साबिर कुंजड़ा, सद्दाम तेली, कमल लुहार, छोटू लूहार एवं घूमचक्कर पर बड़े-पकौड़ी के गाड़े लगाने वाले अन्य 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सत्यनारायण ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह मावे के पींपे बस में चढ़ाने के लिए घूमचक्कर लाया था एवं टैक्सी से पीपे उतार कर बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक टैक्सी चालक आया एवं उसे पीपे हटाने को कहा, उसने दस मिनिट में पीपे बस में चढ़ा देने की बात कही तो टैक्सी चालक पीपो को फेंकने लगा। उसने रोका तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी एवं उसके आवाज देने पर नामजद पांचों आरोपी एवं अन्य वहां आकर उसके साथ चाकू, लोहे के खुरपे, लाठियों से मारपीट करने लगे। शोर सुन कर रामचंद्र सिद्ध, बाबुलाल बाना, राकेश सिद्ध ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर बड़े तलने का गर्म तेल उड़ेल दिया। आरोपियों ने सोने की चैन भी छीन ली एवं बाबुलाल के जेब से 2550 रुपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई मोहनलाल मीणा करेगें। वहीं दूसरे पक्ष की और से राजू कुंजडा ने भी थाने में अपनी परिवाद दी है एवं सत्यनारायण, बाबुलाल, राकेश, रामचंद्र के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है।