Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-08-30 at 09.51.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2026। रास्ता रोककर मारपीट कर एक लाख रूपए छीन लेने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच सीओ निकेत पारीक करेंगे।
मोमासर निवासी 35 वर्षीय जैसाराम पुत्र सुगनाराम सांसी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मामराज रिश्तेदारी में किसी की मौत होने पर एक लाख रूपए उधार देने के लिए 28 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे टैम्पू लेकर मोमासर से ठुकरियासर की ओर जा रहा था। टैम्पू सोहनराम पुत्र रूघाराम सांसी निवासी बंधनाऊ चला रहा था। जब वे मोमासर में भोमियाजी मंदिर के पास पहुंचे तो रास्ते में गांव के हंसराज जाट निवासी मोमासर अपनी पिकअप गाड़ी को रास्ते के बीच में खड़ी कर रखी थी। भाई ने आरोपी को पिकअप गाड़ी रास्ता से हटाने के लिए कहा तो वह आवेश में आ गया और गालियां निकालते हुए धमकाने लगा। जब वे दूसरे रास्ते से जाने लगे तो आरोपी व एक अन्य ने अपनी पिकअप गाड़ी आगे लगाकर उसके भाई का रास्ता रोक लिया और उसके साथ थाप मुक्कों, लाठियों से मारपीट कर उसे अधमरा कर छोड़ दिया। आरोपियों ने उससे एक लाख रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।