Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 16.35.03
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2026। क्षेत्र में एक ढाणी में घुसकर ढाणी में महिलाओं के साथ गाली गलौच करने व मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में गांव झंझेऊ निवासी 50 वर्षीय परमेश्वरलाल पुत्र गणेशाराम ब्राह्मण ने झंझेऊ निवासी विक्रमसिंह पुत्र महावीरसिंह, छैलूसिंह पुत्र महावीरसिंह, नंदूसिंह पुत्र जुगलसिंह तथा जोधासर निवासी भंवरसिंह पुत्र नरपतसिंह व उसके बेटे अजीतसिंह सहित अन्य 5-7 अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे वह बाहर गया हुआ था। गांव की रोही में उसके खेत में बनी ढाणी में उसकी पत्नी, भाभी व भतीजी व भाई थे। आरोपियों ने उसके भाई व परिवार के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी गई है।