Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-18 at 09.30.57 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। दो ट्रक चालकों में आपस में कहासुनी हो जाने पर एक ट्रक के चालक ने दूसरे वाहन चालकों को बुला लिया और ट्रेलर को रूकवा कर चालक से मारपीट कर हजारों की नगदी छीन लेने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
परिवादी दिलीपसिंह पुत्र इंद्रसिंह राणा निवासी बिग्गाबास ने पुलिस को बताया कि वह बिग्गाबास रामसरा निवासी ओमप्रकाश जाखड़ के ट्रेलर में पर ड्राइवर का काम करता है। 12 जुलाई को सुबह 10 बजे बीकानेर से सिलिका सेंड लेकर रवाना हुआ। वह लखासर टोल प्लाजा पहुंचा तो वहां खड़े ट्रेलर का ड्राइवर उससे बेवजह गाली गलौच करने लगा। उसके टोकने पर आरोपी ट्रेलर लेकर टोल से रवाना हो गया। आगे लखासर टोल व बेनीसर के बीच उसने अपना ट्रेलर रोक लिया और यहां अन्य दो वाहन ओर खड़े थे। तीनों वाहनों के ड्राइवरों ने उसके वाहन को रूकवाया। जबरन उसके वाहन में चढ़े और उसे धक्का देकर नीचे पटक दिया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी में रखे 30,600 रूपए निकाल लिए। उसके साथ लोहे की रॉड से व थाप मुक्कों से मारपीट की। उसके शोर मचाने पर अन्य वाहन चालक रूकने लगे और आरोपी मौके से भाग छुटे। परिवादी को तीनों वाहन चालकों के नाम की जानकारी नहीं पर उसने सभी वाहनों के नबंर पुलिस को दिए है। बिग्गा के तोलाराम ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बेगाराम को दी है।