Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20251208-WA0027
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों का क्रम टूट नही रहा व सोमवार शाम अभी अभी हुए एक हादसे में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव जा रहे ठुकरियासर के दो युवक बाइक पर सवार थे व जैतासर गांव के पास उनकी बाइक आगे चल रहे वाहन में जा टकराई। घटना में ठुकरियासर निवासी युवक राधेश्याम लुखा व गोपाल लुहार के गम्भीर चोटें आई जिन्हें आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उपजिला चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि दोनों युवकों को अधिक चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार कर बीकानेर रैफर कर दिया गया है।