Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
जुआ
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2020। लाकडाउन के दौरान घर में मन नहीं लगने पर खेतों में जाकर ताश पत्ती पर जुआ खेलना क्षेत्र के 10 युवकों को उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने उन सभी को धर लिया एवं गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि जयपुर रोड़ पर गांव बिग्गा की रोही में एक खेत में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली तो तुरंत दबीश दी गई एवं मौके पर से भैराराम सोनी, पवन सोनी, दिलीप सोनी, मोहीत सोनी, धीरज दर्जी, भंवरलाल शर्मा, दिनेश सिद्ध, प्रकाश प्रजापत, पवन दरख, योगेश सिंधी को ताश पत्ती पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी जुआरी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के ही निवासी है एवं आरोपियों से 85135 रुपए भी जब्त किए गए है। कार्यवाही में थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा सहित एसआई लालबहादुर मीणा, हैड कांस्टेबल आवड़दान चारण, कांस्टेबल पुनित कुमार आदि शामिल रहे।