Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का रास्ता रोका, छीन ली गले से सोने की कंठी।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2022। क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और कस्बे से गांवो की गलियों तक अपराध का प्रसार हो रहा है। गांव सांवतसर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का रास्ता रोककर उसे डरा धमका कर उसके गले से सोने की कंठी लूट लेने का मामला सामने आया है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मोहिनी देवी धारणियां ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आज सुबह 10 बजे वह सांवतसर लिखमीसर मार्ग पर अपनी ढाणी की ओर जा रही थी तभी ढाणी के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने डरा धमका कर महिला के गले से सोने की कंठी छीन ली और मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि कंठी में सोने के नौ फूलडे थे तथा शोर मचाने पर मेरे पुत्र मनफूल व श्यामसुंदर दौड कर पहुंचे परंतु आरोपी भाग निकले। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी गई है।