Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। क्षेत्र में लगातार किटनाशक स्प्रे की चपेट में आने से नागरिक अकाल मौत का शिकार बन रहें है। गांव नारसीसर की रोही में 24 अगस्त को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय 33 वर्षीय युवक हिम्मत सिंह बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लेकर गए जहां उपचार के दौरान युवक ने सोमवार शाम दम तोड़ दिया। सेरूणा एसएचओ रामचंद्र ढाका ने बताया कि मृतक के चाचा मल्लू सिंह ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। वहीं सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव मणकरासर में खाना बनाते हुए कीटनाशक स्प्रे की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। 16 वर्षीय मृतका अनिता के पिता ओमप्रकाश जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि गत 10 सितंबर की शाम को खाना बनाते हुए ऊपर रखा हुआ कीटनाशक स्प्रे का डिब्बा नीचे गिर गया जिससे बालिका युवती बेहोश हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां सोमवार को अनिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।