Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-11-12 at 10.33.12 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2025। एक 16 वर्षीय नाबालिग स्कूल जाने का कह कर घर से निकली और लापता हो गई है। उसके परिजनों ने थाने पहुंच कर उसे ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई है।
सेरूणा थाने क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग के लापता होने पर उसके चाचा ने थाने में रिपोर्ट दी है। चाचा ने पुलिस को बताया कि कक्षा 12 की छात्रा उसकी भतीजी सोमवार सुबह स्कूल जाने का कह कर घर से निकली और शाम तक वापस लौट कर नहीं आई। परिजनों ने उसे रिश्तेदारों सहित चारों और तलाश करने के प्रयास किए परंतु युवती का कुछ पता नहीं चला तो मंगलवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई पूरनमल को दी है।