Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2024। किशोरों व युवाओं में आत्महत्या करने की बढ़ती प्रवृत्ति समाज चिंतकों के लिए ज्वलंत समस्या बन गया है। जिले में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। सोमवार को नोखा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। उगमपुरा निवासी 42 वर्षीय विकास कुमार पुत्र महावीर प्रसाद नाई ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके 16 वर्षीय भतीजे जयनारायण पुत्र विनोद नाई ने सोमवार दोपहर 1 बजे घर में कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। नोखा पुलिस के एएसआई ओमप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे व चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली। किशोर के आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।