Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। क्षेत्र में रक्तदान शिविरों के सफल आयोजनों व उनमें होने वाले रिकॉर्ड रक्तदान ने जिले में श्रीडूंगरगढ़ की पहचान रक्तदाता उपखंड के रूप में कायम की है। आज क्षेत्र के छोटे से गांव बाडेला में पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी के स्व. पिता नेताराम ज्याणी को श्रद्धाजंलि देने के साथ श्री बालाजी स्कूल में रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। पीबीएम की ब्लड बैंक टीम के डॉ कुलदीप मेहरा ने उत्साहित होकर बताया कि शिविर में 64 महिलाओं सहित 235 रजिस्ट्रेशन हुए। जिनमें से 151 का रक्त संग्रहण किया जा सका। शिविर में 37 महिलाओं ने रक्तदान करते हुए बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। विशिष्ट अतिथि 135 बार रक्तदान करने वाले दिनेश भदौरिया, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक ने कहा कि धन धन बाडेला। इस दौरान बीकाणा ब्लड सेवा समिति के अध्यक्ष रवि व्यास तथा अमित मोदी, अमान खान ने रक्तदाताओं का हौसला बढाया। इस दौरान गांव के जागरूक युवा बाबूलाल ज्याणी ने प्रेरक का कार्य किया। शिविर में श्रीबालाजी स्कूल के पूरे स्टाफ सहित अनेक ग्रामीण युवाओं ने स्वयंसेवक के रूप में सेवाएं दी। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया व तोलाराम ज्याणी ने अतिथियों, स्वयंसेवकों, रक्त संग्रहण टीम का आभार जताया। बता देवें तोलाराम ज्याणी के पिता की मृत्यु के बाद आज 12वें पर आयोजित इस शिविर की बुजुर्ग ग्रामीणों ने सराहना की। जागरूक युवा बाबूलाल ज्याणी ने बताया कि 12वें के दिन मानवता की भलाई के लिए रक्तदान करने का ये आयोजन संभवत पहली बार हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 64 महिलाओं व युवतियों ने करवाया पंजीकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 151 यूनिट रक्तदाताओ ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं शामिल हुई रक्तदान में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं शामिल हुई रक्तदान में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं शामिल हुई रक्तदान में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं शामिल हुई रक्तदान में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने किया रक्तदान, आयोजन की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने किया रक्तदान, आयोजन की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने भी निभाई भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने भी निभाई भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम टीम ने भी की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम टीम ने भी की सराहना।