Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो युवकों को 151 में गिरफ्तार किया है। कल्यासणसर नया निवासी 22 वर्षीय चैनाराम पुत्र रामेश्वरलाल जाट ने धीरदेसर पुरोहितान की रोही में खेत काश्त कर रखा है। चैनाराम की पत्नी माया ने उसके खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट देकर मारपीट कर तंग परेशान करने का आरोप लगाया। मामले की जांच के दौरान युवक पत्नी पर आक्रोशित हो गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाला।
आड़सर बास निवासी 23 वर्षीय युवक रामरतन पुत्र सत्तुराम जाट ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो किया तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। युवक पुलिस टीम पर भड़क गया तो पुलिस ने उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया। बता देवें सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करना भी अपराध की श्रेणी में है और युवा वर्ग इससे बचे अन्यथा पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।