Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़े पेशेवर चोर तो बड़ी चोरी की वारदात करते रहते है परंतु इसके साथ ही गलियों में घूमने वाले नशेड़ी प्रवृति के चोर भी छोटी बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहें है। देर रात कस्बे की गलियों में घुमते हुए चोरों ने आडसर बास, बिग्गा बास में तीन वाहनों से बैटरी चोरी की वारदानें की। वार्ड 24 में पशु चिकित्सालय के पीछे अज्ञात चोर ने विक्रम सिंह व चंपालाल कुम्हार तथा आडसर बास में प्रजापतों के घर के बाहर खड़े ट्रेक्टरों में से चोर बैटरी चोरी कर ले गए। बिग्गा बास में चार दिन पूर्व भी एक टैंम्पो की बैटरी चोरी कर ली। ट्रेक्टर मालिक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रति बैटरी कीमत करीब 12 हजार रूपए होती है और इसके बिना ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हो पाता है। ऐसे मे सुबह उठते ही सबसे पहले नई बैटरी डलवाने की मशक्कत करनी पड़ी जिससे खासी दिक्कत हुई। पीड़ित ने परिवाद थाने में दे दी है परंतु इस संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरों ने तीन ट्रेक्टरों से निकाली बैटरियां।