Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। राज्य के बजट में इस बार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं होने के बाद क्षेत्रवासी श्रीडूंगरगढ़ विधायक का आभार जता रहे है। शनिवार को विधानसभा नहीं होने के दौरान विधायक गिरधारीलाल महिया क्षेत्र में रहे। बजट सत्र के दौरान गांव सोनियासर शिवदानसिंह एवं सोनियासर गोदारान से राजेडू तक 15 किलोमीटर सड़क की चौड़ाईकरण, नवीनीकरण की घोषणा भी हुई और इस पर शनिवार को सोनियासर के वार्ड पंच कन्हैयालाल स्वामी, भगवानाराम गोदारा, मोहनराम गोदारा, भूराराम सिंवर, ईश्वर गोदारा सहित कई ग्रामीणों ने महिया का आभार उनके खेत पर पहुंच कर जताया। ग्रामीणों ने महिया का साफा पहना कर अभिनंदन किया एवं इस सड़क से गांव से सूडसर उपतहसील मुख्यालय तक की पहुंच आसान होने की बात कही। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव में भूमिगत पानी के खारे एवं फ्लोराईड युक्त होने की बात कहते हुए गांव में मीठे पेयजल की उपलब्धता करवाने के लिए अबान जोहड़ क्षेत्र में ट्यूबवेल बनवाने एवं पाईपलाईन की मांग भी विधायक से की। विधायक ने इस संबध में सकारात्मक आश्वासन ग्रामीणों को दिया

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने विधायक के खेत पर पहुंच कर किया अभिनंदन।