Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। सिंधी समाज में आज हर्षोल्लास का माहौल है। समाज के सभी महिलाओं पुरुषों, युवाओं व बच्चों ने शहीद हेमू कालाणी का 100वां जन्मदिन मनाया और दिनभर चैटीचंड के आयोजनों में व्यस्त रहेगा। सिंधी समाज के सभी प्रतिष्ठान आज बन्द है। सिंधी पार्क को गुब्बारों से सजाया गया है व ध्वजारोहण के साथ शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की गई है। समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद हेमू को समाज गौरव बताते हुए युवाओं को देश हित में कार्य की प्रेरणा लेने की बात कही। आज चैटीचंड के अवसर पर झूलेलाल मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई और सुबह यहां कन्या भोज का आयोजन के बाद शाम 4 बजे भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। रात 9 बजे से अजमेर से आए भगत ललित कुमार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मन्दिर में झांकिया सजाई जाएगी तथा भंडारे का आयोजन होगा। पूरा सिंधी समाज एकत्र होकर चैटीचंड के आयोजनों में भाग ले रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल का फूलों से किया श्रृंगार, सजाया मंदिर को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी पार्क में शहीद हेमू कालाणी को समाज ने किया नमन, तिरंगे के रंगो में गुब्बारों से सजाया पार्क को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह सिंधी समाज ने निकाली प्रभात फेरी, लगाए झूलेलाल जी के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज हुआ एकत्र, बच्चे बुढ़े, युवा महिलाएं शामिल हुए प्रभात फेरी में।