Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2023। स्कूल शिक्षा के मंदिर है और यहां किया गया दान सर्वश्रेष्ठ दान है। ये बात भाजपा नेता विक्रमसिंह पंवार ने सत्तासर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कही। पंवार ने कहा कि भारत के भविष्य का निर्माण स्कूलों में होगा तथा यहां अच्छी शिक्षा के लिए दिया गया सहयोग विद्याथिर्यों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया गया योगदान होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दानदाता भी स्कूलों में दान की परिपाटी को बढ़ाएं व सहयोग करें। पंवार ने स्कूल में 25 टेबल सेट उपलब्ध करवाए है। प्रधानाध्यापक सुनील चारण ने पंवार का आभार जताते हुए नागरिकों से स्कूलों में सहयोग करने का आग्रह भी किया। चारण ने कहा कि क्षेत्र के अनेक स्कूल संसाधनों की कमी से जूझ रहें है ऐसे में सहयोगी बनने वाले सभी नागरिक स्कूल विकास में ही नहीं छात्र निर्माण में भी भागीदार बन रहें है। इस दौरान ग्रामीण मन्नाराम शर्मा, भंवरसिंह पवार, माधाराम शर्मा, भागूसिंह पंवार, हीराराम मेघवाल सहित पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सत्तासर में भाजपा नेता विक्रमसिंह पंवार ने दिए 25 टेबल सेट, प्रधानाचार्य ने जताया आभार।