Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल एक घुमचक्कर पर बस स्टैंड नहीं होना है। इस परेशानी के हल की उम्मीद गत बजट में घुमचक्कर पर बस स्टैंड निर्माण की घोषणा से जगी। लेकिन इस घोषणा को मूर्त रूप देने की ओर कदम उठा व भूमि आवंटन की बात चली तो घोषणा का रूप बदल गया और बस स्टैंड को केवल रोडवेज बस स्टैंड मानते हुए रोडवेज ने 3 बीघा भूमि मांगी। ऐसा होने पर क्षेत्रवासी पुनः वही दिक्कत उठाने व जूझने को मजबूर रहते। ऐसे में प्रशासनिक महकमों के अंदर से यह बात निकाल कर टाइम्स निकाल ने विशेष एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के माध्यम से जनहित में इस मुद्दे को जनता के बीच पहुंचाया। इससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया और विधायक गिरधारीलाल महिया ने टाइम्स की खबर पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज को पत्र भेजा है। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक सहित अनेक व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बस स्टैंड के मामले में जनहित में 10 बीघा भूमि के आवंटन का कदम उठाने की मांग की है।

विधायक ने लिया संज्ञान, भेजा सरकार और रोडवेज को पत्र, दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की जनहित में के खबर पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सरकार को पत्र लिखा है। महिया ने बताया कि रोडवेज को भी 10 बीघा जमीन की मांग का प्रस्ताव बनाने के लिए पत्र भेज दिया गया है तथा सरकार को भी सरकारी व निजी सभी बसों को स्थान देने की मांग की गई है। महिया ने बताया कि जयपुर में लगातार इसके लिए प्रयास किए जा रहें है और शीघ्र ही 10 बीघा भूमि के प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति दिलवाई जाएगी। महिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा व क्षेत्र की जनता के भविष्य को देखते हुए जनहित में बस स्टैंड का निर्माण सुविधाजनक करवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

व्यापार मंडल चिंतित, व्यापारियों ने कहा ये..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने कहा कि टाइम्स में प्रकाशित खबर से समय रहते जनता को जानकारी हो सकी और इस संबंध में संशय व चिंता का माहौल बन गया है। व्यापारियों ने कहा कि अनेक वर्षों से ये विकासशील कस्बा उपयुक्त स्थान पर बस स्टैंड के लिए तरस रहा है और प्रतिदिन सैंकड़ो यात्री यहां परेशान हो रहें है। लगातार अनेक संगठनों के द्वारा मांग उठाई व अब जब राज्य सरकार से बस स्टैंड की उम्मीद जागी तो रोडवेज के प्रस्ताव में समस्या का समाधान होने पर प्रश्नचिह्न ही नजर आ रहा है। पारीक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन भी जनहित में कदम बढ़ाकर सही निर्णय लेकर राहत देवें। मंडल ने रोडवेज बस स्टैंड के लिए 3 बीघा जमीन आवंटन के प्रस्ताव को रद्द कर रोडवेज के साथ निजी बसों के ठहराव को भी स्थान देने व 10 बीघा जमीन ही देने की मांग की है। पारीक ने कहा कि यहां 24 घंटे रोडवेज व निजी बसों का भारी आवागमन दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, सालासर, लूणकरणसर की ओर रहता है। नए बस स्टैंड में सुलभ सुविधाएं, पानी प्याऊ, वेटिंग टीनशेड, सिंगल टिकट काउन्टर, सिटिंग चेयर आदि की मूलभूत सुविधाएं की जा सके। पारीक ने कहा कि 10 बीघा भूमि आवंटन होने पर अनेक दानदाता भी बस स्टैंड के विकास में अपना योगदान देने को तैयार है।

निजी बस एसोसिएशन ने उठाई मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी बस एसोसिएशन ने भी श्रीडूंगरगढ़ में निजी बसों के लिए कोई स्थान नहीं होने से हो रही परेशानी के संबंध में आवाज उठाई है। निजी बस यूनियन जगदीश गुर्जर ने सभी बसों के रूकने व सवारियां लेने के लिए निर्धारित स्थान मुहैया करवाने की मांग की है। गुर्जर ने टाइम्स को बताया कि सरकार क्षेत्र के विकास में सहायक बनकर इस समस्या का समाधान करें और रोडवेज के साथ जगह निजी बसों को भी दी जाएं।

इस से संबंधित टाइम्स में प्रकाशित खबर का प्रथम संस्करण पढें

संशय में घिरा बजट में मिला बस स्टैण्ड, मांग और घोषणा का बदला रूप, जनता को राहत की उम्मीदें धूमिल होने का अंदेशा.?