Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। आज 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पर्चा अंग्रेजी विषय का क्षेत्र की राजकीय स्कूलों में संपन्न हुआ है। सुबह 8.30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई व 11.45 तक परीक्षा संपन्न हुई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 1280 पंजीकृत छात्र छात्राओं में से 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है। राउमावि ताल मैदान में 476 में से 471 बच्चों ने परीक्षा दी तथा 5 अनुपस्थित रहें वहीं राजकीय रूपा देवी मोहता में 350 में 346 बच्चें उपस्थित रहें व 4 बच्चे परीक्षा देने नहीं आए। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के 200 में 198 बच्चों ने परीक्षा दी व 2 बच्चे नहीं आए और राबाउमावि में 254 छात्राओं में से 253 छात्राओं ने परीक्षा दी व 1 बालिका ने परीक्षा नहीं दी है। प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। बोर्ड की चार सदस्यीय फ्लाइंग टीम पेपर प्रारंभ होने से पहले ही पहुंच गई व कस्बे के चारों सेंटर का अवलोकन किया। वहीं राजकीय विद्यालय बाना सेंटर पर इस विद्यालय सहित बालिका विद्यालय व बाना स्थित तीन निजी विद्यालय सहित पुनंदलसर विद्यालय के कुल 224 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
पर्चा सरल, विद्यार्थी प्रसन्न, शर्मा ने कहा ये..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर व राउमावि ताल मैदान से मुस्कुराते हुए निकले छात्र छात्राओं ने बताया कि पर्चा आसान आया है। राजकीय स्कूल बाना के छात्र मोनू नायक, राजूराम बाना, नारायण बाना ने आश्वस्त होकर बताया कि पर्चा सरल था। विषय विशेषज्ञ व्याख्याता राजू शर्मा ने भी पर्चे को आसान माना। शर्मा ने कहा कि पर्चा सरल ही रहा बस कुछ टेक्सट बुक के प्रश्नों का स्तर थोड़ा कठिन रहा ऐसे में विद्यार्थी अच्छे नम्बरों से ही पास होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बा क्षेत्र में 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परीक्षा खत्म होने पर बाहर आए विद्यार्थी प्रसन्न नजर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के राजकीय विद्यालय में परीक्षा देकर आए छात्र छात्राएं।