Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2023। क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला श्रीगोपाल गौशाला समिति की द्विवार्षिक आमसभा की बैठक में रविवार को निर्वाचन गौशाला प्रांगण में संपन्न हुआ। आम सभा में बड़ी संख्या में गौशाला सदस्यों और गौ-भक्तों ने भाग लिया। निवर्तमान मंत्री जगदीश स्वामी ने द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और इस कार्यकाल के दौरान गौशाला के नवनिर्माण प्रगति, विभिन्न अधूरे कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष जसराज मालू ने कार्यकाल के दौरान दिए गए सहयोग हेतु सभी सदस्यों का आभार जताया। इसके बाद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई और सदन की कार्रवाई चुनाव अधिकारी तुलसीराम चोरड़िया को सुपुर्द की गई। चौरड़िया ने सदन को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी और अध्यक्ष, मंत्री पद के लिए नाम मांगे। इस पर पूरे सदन ने सर्वसम्मति से गत कार्यकाल को और कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों को उल्लेखनीय बताया और अध्यक्ष, मंत्री को ही पुनः निर्वाचित करने का निर्णय लिया। इस दौरान ताराचंद इंदौरिया ने अध्यक्ष पद हेतु पुनः जसराज मालू का ही नाम प्रस्तावित किया और रामचंद्र राठी ने समर्थन दिया। इसी प्रकार मंत्री पद हेतु ओमप्रकाश राठी ने जगदीश स्वामी का नाम प्रस्तावित किया और लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने समर्थन किया। अन्य नाम नहीं आने से चुनाव अधिकारी तुलसीराम चौरड़िया ने मालू को अध्यक्ष और स्वामी को मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया। पुनः निर्वाचन के लिए मालू और स्वामी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर गौशाला की गम्भीर आर्थिक स्थिति से उबारने के लिए धन संग्रह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया और जल्द से जल्द गौशाला हितार्थ दान क्षेत्र के दानदाताओं से लेने पर विचार विमर्श किया गया।

ये रहें बैठक में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला की बैठक में गौशाला के विकास कार्यों पर चर्चा करने कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहें। इस दौरान ठाकरमल प्रजापति, जगदीश प्रसाद गुर्जर, राधेश्याम स्वामी, श्रीगोपाल राठी, सत्यनारायण मूंधड़ा, भीकमचंद तापड़िया, कोडाराम दर्जी, रामचंद्र राठी, नंदकिशोर लखोटिया,ताराचंद इन्दौरिया, चांदरत्न राठी, जगदीश प्रसाद स्वामी, जसराज मालू, संजयकुमार करनाणी, हनुमानमल राठी, सुशील चांडक सीताराम डागा, ओमप्रकाश राठी, लक्ष्मीनारायण सोमाणी, राधेश्याम तापड़िया, श्रीनिवास सोमाणी, विशाल स्वामी, ओमप्रकाश पुजारी, बजरंगलाल भांमू, जगदीश मोदी, सीताराम माली सहित वर्चुअल उपस्थिति वेणुगोपाल सोमाणी, कमलकिशोर सोमाणी, गौरीशंकर चौधरी, शशीकांत मूंधड़ा, मनोज बिहाणी, चंपालाल झंवर ने बैठक में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को गोपाल गौशाला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अध्यक्ष पद के लिए जसराज मालू व मंत्री पद के लिए जगदीश स्वामी को चुना गया, माल्यार्पण कर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मालू व स्वामी ने जताया सभी का आभार।