Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2023, दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर, पेट के लिए तो यह दवा समान है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकारों का नाश होता है। आसान शब्दों में कहें तो कब्ज, दस्त, बदहजमी और अपच जैसी समस्या दूर होती है। साथ ही दही खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12, गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डॉक्टर रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दही खाने का सही समय क्या है और सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सही समय क्या है

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दिन के समय में दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, दोपहर का समय अधिक लाभदायक है। इससे पाचन तंत्र सही से काम करता है। साथ ही खाना सही से पचता है। इसके अलावा, शरीर को ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है। दही में प्रोबायोटिक्स पाए होते हैं, जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर रात के समय में दही खाते हैं, तो इससे रात की नींद में खलल पैदा होती है। साथ ही पाचन संबंधी विकार भी होते हैं। इसके लिए दोपहर के समय में दही खाएं।

कब न खाएं दही ?

-खाली पेट दही का सेवन नहीं करें।

-रात में सोते समय स्नैक्स के साथ दही न खाएं।

-शाम के समय भी दही न खाएं।

दही के फायदे

दही पेट के लिए वरदान समान है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी सभी परेशानियों से निजात मिलता है। कब्ज की समस्या दूर होती है। शरीर हायड्रेट रहता है। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। प्रोटीन की मौजूदगी से शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसके लिए रोजाना दोपहर के समय में दही जरूर खाएं।