Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
9 दिन किया जीवन के लिए संघर्ष, आज हुई विवाहिता की मौत, पढें श्रीडूंगरगढ़ से खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2023। कीटनाशक मिला पानी पी लेने से 9 दिन जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद आज विवाहिता की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव कुंतासर में 28 वर्षीय सोहनीदेवी पत्नी शीशपाल मेघवाल ने 13 फरवरी को कृषि कार्य करते हुए कीटनाशक मिला हुआ पानी पी लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए। यहां से महिला को बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर ट्रोमा सेंटर में महिला का 9 दिन ईलाज जारी रहा और अंतत: वह जीवन से जंग हार गई। आज दोपहर महिला की मौत हो गई है। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने पीबीएम पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाया व शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।