Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2023। नाचते झूमते महिया समर्थक, जगह जगह स्वागत करते नागरिक, छतों से फूल बरसाती महिलाएं, सजा धजा हाथी और उसपर बैठे विधायक गिरधारीलाल महिया, कुछ ऐसी ही निकली आज श्रीडूंगरगढ़ में महिया की शोभा यात्रा। अनेक स्थानों पर महिया का आभार जताने वाले पोस्टर व महिया के गीत के साथ निकली यात्रा ने एक बार तो कस्बे का माहौल को महियामय का महिमामय रोड शो वाला बना दिया। उपखंड कार्यालय के आगे से महिया की सवारी रवाना हुई जो घुमचक्कर होते हुए मुख्य बाजार में आई। मुस्लिम समुदाय के नागरिकों ने फूलमालाएं पहनाई, मुख्य बाजार में अनेक स्थानों पर महिया का सम्मान किया गया। यात्रा में बाजार के व्यापारियों ने विधायक के काम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। महिया के सभा स्थल तक पहुंचने पर वे हाथी से उतर कर ढोल नगाड़ों के साथ श्याम मंदिर में पहुंचे। यहां महिया ने बाबा श्याम को धोक लगाई तो पुजारी ने उन्हें नजर उतारने का झाड़ा दिया। यहां से महिया सभा स्थल तक पहुंचे। रोड शो में महिया समर्थक ही अधिक नजर आए परंतु आमजन ने दिल खोल कर जनप्रतिनिधि का स्वागत किया। हालांकि कांग्रेस भाजपा ने विधायक सम्मान से दूरी बनाई जो अनेक लोकतंत्र हितैषी में चर्चा का विषय भी रहा। बता देवें बजट 2023-24 में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर, सीवरेज सिस्टम के लिए 50 करोड़ रूपए व घुमचक्कर पर बस स्टेंड की स्वीकृति से उत्साहित नागरिकों ने महिया का स्वागत सम्मान करते हुए रोड शो आयोजित किया गया है। पूरी यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन खासा सक्रिय रहा एवं आस पास के थानों से भी जाप्ता बुला कर व्यवस्था में नियोजित किया गया। रोड़ शो के दौरान विधायक महिया ने सभी का आभार स्वीकारा एवं रोड़ शो समापन पर आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते नेशनल हाईवे से रवाना हुआ रोड़ शो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतों पर से बच्चों, महिलाओं ने किया अभिनंदन, की पुष्पवर्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदरसे के बच्चों ने भी किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में व्यापारियों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपालदास चौक पर किया गया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भैंरूजी मंदिर के बाहर लगाई धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज द्वारा किया गया इस्तकबाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्लिम समाज के इमाम सहित मौजिज लोग रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाथी पर बैठक कर किया जनता का अभिवादन स्वीकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने नाच कर किया खुशी का इजहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में रोड़ शो में शामिल हुए कार्यकर्ता।