Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
209-2098991_olympics-png-high-quality-image-olympic-games
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2023। महाशिवरात्रि का पर्व पूरे अंचल में धूमधाम से मनाया गया है। शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा और ऊँ नम शिवाय की गूंजता रहा। कस्बे में आड़सर बास में शिव धोरा मंदिर, माताजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, ताल मैदान भूतनाथ मंदिर, सनातन श्मशान स्थित शिव मंदिर, धोलिया रोड स्थित शिव मंदिर, चिड़पड़नाथ जी की बगीची, हरिरामजी मंदिर बिग्गा बास सहित अनेक मंदिरों में शिव भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। गांव देराजसर के शिव परिवार मंदिर में आज पुजारी चक्रपाणी गोड़ सीताराम ने भगवान भोले भंडारी का विशेष श्रृंगार किया। इस मौके पर बाबा की विशेष ज्योत के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर में चार प्रहर की पूजा,रुद्राभिषेक, शिव विवाह कथा एवं जागरण का आयोजन हुआ। देराजसर सहित सूडसर, दुलचासर, पूनरासर, सैरूणा, मोमासर, बिग्गा के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी है। श्रद्धालुओं ने बिल्व पत्रों से भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए ॐ नम: शिवाय, शिव चालीस व शिव स्त्रोत का जाप किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीएम प्लाजा में सभी व्यापारियों ने किया शिव पूजन, वितरित किया प्रसाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में किया गया शिव अभिषेक का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धोलिया रोड मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, की मंदिर में सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में पूजारी ने किया विशेष श्रृंगार के साथ विधि विधान से शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूतनाथ मंदिर होगा रातभर अभिषेक, रजत जयंती पर आनंद पारख ने सपत्नीक किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतोष सागर जी महाराज करवा रहें है श्मशान भूमि प्रांगण में भव्य शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूतनाथ मंदिर में पंडित रामदेव उपाध्याय ने शिव अभिषेक पूजन करवा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पडनाथ बगीची में भव्य शिव सजावट हुई, जागरण का आयोजन जारी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला के शिव मंदिर में सारी रात होगा चार प्रहर पूजन।