Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाईवे पर दोनों ओर, सरदारशहर रोड पर और अन्य सभी प्रमुख सड़कों पर बने होटल्स पर इन दिनों अवैध शराब बार बने हुए है। इधर होटलों, ढ़ाबों पर हर जगहों पर शराब की बिक्री सामान्य सी हो गई है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई भी अगर कभी हो तो सर्च वारंट के अभाव और होटल संचालकों की होशियारी से यह होटल के बाहर ही होती है। ऐसी ही एक कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को की है। कार्यवाहक थानाधिकारी एएसआई हेतराम की अगुवाई में पुलिस टीम, मुखबीर की सूचना पर सरदारशहर रोड पर स्थित बाबा रामदेव होटल पहुंची। वहां होटल के सामने खड़ा गांव बिग्गा निवासी राजेन्द्र ब्राह्मण पुलिस को देख कर अपने पास पड़ा शराब का कार्टून छोड़ कर भाग छुटा। पुलिस जवानों ने पीछा किया लेकिन राजेन्द्र हाथ नहीं आया व उसके द्वारा छोड़ कर भागे गए कार्टून में 48 पव्वे अवैध देशी शराब मिली। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है एवं आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में कांस्टेबल गोरखाराम, राजेश भी शामिल रहे।