Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2023। संत कबीरदासजी के 505वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर गत 5 फरवरी को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय अम्बेडकर भवन में अंतरराष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कबीर आश्रम सेवा संस्थान और मगहर धाम के संयुक्त तत्वाधान में कबीर कोहिनूर सम्मान 2023 भी प्रदान किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान से श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की निवासी और कूच बिहार प्रवासी साहित्यकार सीतादेवी राठी को नवाजा गया है। राठी को कविता व साहित्य सृजन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। कार्यक्रम में अतिथि रूप में नानकदास महाराज, लोकेश मुनि, सांसद बालकनाथ महाराज, भाजपा नेता श्याम जाजू, पूर्व टी.बोर्ड सदस्य सी.आर.चौधरी, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष रमेश कुमार, पद्मश्री हिम्मताराम सहित अनेक हस्तियां मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 5 फरवरी को सीतादेवी ने पाया कबीर कोहिनूर अवार्ड, क्षेत्र के नागरिकों ने दी बधाईयां।