Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है और एक दूसरे के सहयोग से ही समाज आगे बढ़ता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा के साथ संस्कारों का बीजारोपण होता है। ये बात राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर कॉलोनी में स्वेटर वितरण समारोह में तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने कही। समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से भामाशाह हेमराज श्यामसुखा ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में समाज सेवा की भावना का विकास होता है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि गोपाल राठी ने 5100 रूपए की पाठ्य सामग्री बच्चों को दी। समारोह में राउमावि के प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़, डॉ राधाकिशन सोनी, साहित्यकार मदन सैनी, बजरंग सेवग, भंवर भोजक, श्रवणकुमार गुरनाणी, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, हीरालाल पुगलिया, भागीरथ बाना, गोपीराम सारण, ईसरराम नायक, उषा मान सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य सोहनलाल गोदारा ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भामाशाह हेमराज श्यामसुखा ने स्वेटर वितरित किए, उपस्थित रहें अनेक प्रबुद्ध जन।