Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2023। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्टेट टूर्नामेंट के आयोजन जारी है और बीकानेर की 14 वर्षीय बालिका टेनिस बॉल क्रिकेट टीम ने मिशन राजस्थान पूरा करते हुए ट्राफी की उम्मीदें प्रबल कर दी है। टीम के कोच ओमप्रकाश ने बताया कि करौली में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने सेमीफाइनल में हनुमानगढ़ को सात विकेट हरा कर फाइनल में स्थान बना लिया है। फाइनल में बीकानेर की टक्कर बाड़मेर की टीम से होगी। बता देवें बीकानेर की टीम में खेल रही 14 में से 10 बालिकाएं लिखमीसर के राजकीय विद्यालय की है। मैदान पर खेल रही नौ बालिकाओं में से सात बालिकाएं हमारे क्षेत्र की ही है। बालिकाओं का हौसला बुलंद है और स्कूल सहित गांव में उत्साह का माहौल है। बालिकाओं के परिजन, ग्रामीण व स्कूल के विद्यार्थी फाइनल में उनकी विजयी के लिए प्राथनाएं कर रहें है।