Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
123456
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2023। गांव बापेऊ में आज चौथे दिन भी राजकीय विद्यालय का ताला बंद है और छात्र छात्राएं ग्रामीणों के साथ बस में बैठकर शिक्षा निदेशालय बीकानेर पहुंचे है। यहां विद्यार्थियों ने धरना देकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और विभाग से शिक्षक की मांग कर रहें है। आरएलपी नेता विवेक माचरा भी धरनास्थल पर पहुंच गए है। यहां पहुंचे 70 वर्षीय ग्रामीण पेमाराम गोदारा ने बताया कहा कि एक भी मोटा मास्टर नहीं है बोर्ड परीक्षा में कैसे हमारे बच्चे पास होंगे। बता देवें विद्यालय में एक भी फर्स्ट ग्रेड व सैकेंड ग्रेड शिक्षक नहीं है और 550 बच्चे मात्र दो शिक्षकों के भरोसे अध्ययन कर रहें थे। गत दो दिनों में 3 ओर शिक्षक दिए गए परन्तु ग्रामीण नहीं माने और आज बीकानेर पहुंच गए है। यहां गांव से ओमनाथ, गणपतराम चौधरी, ओमप्रकाश नायक, कमलेश मेघवाल, श्रवण मेघवाल, नानूराम, जयकर्ण नाथ, मालाराम राइका, मुखराम, दिनेश जाट, फुसाराम बावरी, हरिराम गोदारा, कालूराम मेघवाल सहित स्कूल के विद्यार्थी शामिल है। ग्रामीणों की अधिकारियों के साथ वार्ता जारी है और बाहर विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहें है

https://fb.watch/h-D4icu1t8/?mibextid=RUbZ1f