Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक युवक मंगलवार को पहुंचा और लिखित रिपार्ट देकर अपनी पत्नी, सास, ससुर, पत्नी के दूसरे पति, उसके दूसरे ससुर के खिलाफ पहले से विवाहित होते हुए दूसरा विवाह कर लेने व लाखों के गहने हड़प लेने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गांव लिखमादेसर निवासी देबूनाथ सिद्ध का विवाह 2017 में पूनरासर निवासी सुशीला के साथ हुआ था। लेकिन सुशीला विवाह के बाद एक-दो बार ही ससुराल आई थी। विवाह के समय ससुरालपक्ष द्वारा सुशीला को सोने की गलसरी, लूंग, फुलडे, बोरिया, चांदी की पायजेब आदि गहने भी अमानतन दिए गए थे। ऐसे में गत 19 दिसम्बर को उसके ससुर दुर्गनाथ और सास पन्नी देवी ने सुशीला का दूसरा अवैध विवाह किकासर निवासी कैलाश सिद्ध के साथ कर दिया। आरोपियों ने उससे हुए विवाह के दौरान गहने भी हड़प लिए। देबूनाथ ने सुशीला, दुर्गनाथ, पन्नीदेवी, कैलाश सिद्ध ओर कैलाश सिद्ध के पिता अन्नानाथ सिद्ध के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।