Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20200430-WA0004
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रेल 2020।

फिल्म जगत को लगातार दूसरे दिन झटका लगा है। बुधवार को इरफान खान के निधन के बाद गुरुवार सुबह सवेरे ही ऋषि कपूर का निधन हो गया। उनके भाई रणधीर कपूर ने ट्विट कर इस खबर की पुष्टि की है कि ऋषि अब हमारे बीच नहीं रहे। 67 वर्षीय ऋषि कपूर का निधन मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुआ। ऋषि पिछले साल सितम्बर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला। ऋषि को चेस्ट इंफेक्शन के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनका कोविड-१९ का टेस्ट भी कराया गया था। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। अमिताभ बच्चन ने ट्विट कर उनके निधन पर खुद के सबसे बड़े नुकसान की बात कही है।