Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2022। विद्युत विभाग श्रीडूंगरगढ़ ने शनिवार को किक्रेट मैच का आयोजन किया व कार्मिकों ने बेट थाम कर चौके छक्के लगाएं। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के मैदान में अधिशाषी अभियंता कार्यालय और तीनों सहायक अभियंता कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खेल आयोजन में भाग लिया। इस दौरान नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सहायक अभियंता कार्यालय ऊपनी की टीम ने जीत लिया। विजेता टीम ऊपनी ने सहायक अभियंता कार्यालय द्वितीय श्रीडूंगरगढ़ की टीम को रोमांचक मुकाबले में 48 रन से हराकर ट्राफी हासिल की। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सहायक अभियंता प्रथम के तकनीकी सहायक राकेश मुंड को दिया गया। मैदान पर कर्मचारियों ने जमकर हूटिंग की व मैच का लुफ्त उठाया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता भुरालाल चौधरी, सहायक अभियंता मुकेश मालू, राजेश मीणा, नरेन्द्र सोनगरा उपस्थित रहें व खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।